राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को हराकर जीता अपना दूसरा मैच
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया है। भारत की ओर से वंदना कटारिया ने दो जबकि गुरजीत कौर ने एक गोल किया। दिलचस्प रूप से भारत ने तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर की मदद से किए। भारत ने पूल-A में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। बता दें भारत ने अपने पहले मैच में घाना को हराया था।