x

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में नहीं होंगे राष्ट्रमंडल खेल 2026

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: malaymail

ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया ने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से नाम वापस ले लिया। इसकी वजह बड़ी लागत बताई गई है। राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी में किसी भी देश की रुचि नहीं है। इस वजह से इस प्रतियोगिता को जारी रखने के लिए पहले से ही आयोजक काफी संघर्ष कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस तरह बैक आउट होने से राष्ट्रमंडल खेल का भविष्य भी अधऱ में लटक गया है।