आज से बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज, इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज से बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आगाज होगा। यह खेल आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 283 अलग-अलग मेडल इवेंट शामिल हैं। इस साल 72 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन खेलों के लिए लगभग 6,500 एथलीट और सपोर्ट स्टाफ बर्मिंघम पहुंचे हैं। राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार महिला टी-20 किक्रेट को शामिल किया गया है। बता दें राष्ट्रमंडल खेलों का यह 22वां संस्करण है।