तय समय से एक दिन बाद शुरू होंगे कॉमनवेल्थ गेम्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजकों ने गुरूवार को घोषणा की है कि गेम्स की शुरुआत में एक दिन की देरी होगी जिससे ये 28 जुलाई 2022 से शुरू होंगे। इस बदलाव से खिलाड़ियों को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद उबरने का अतिरिक्त समय मिल जाएगा और इससे ये यूएफा महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल के दिन भी शुरू नहीं होंगे। कॉमनवेल्थ एथलेटिक्स महासंघ कार्यकारी बोर्ड ने इस मामूली बदलाव को मंजूरी दी।
