स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कुक की मौत, भारतीय हॉकी टीम फंसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इस बीच सरकार ने लॉकडाउन के चौथे चरण में खिलाड़ियों को भारी छूट दी है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साउथ सेंटर से एक बड़ी खबर आई है और सेंटर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दरअसल सेंटर के एक कुक की हार्ट-अटैक से मौत हुई थी और एक दिन बाद ही उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।