वानखेड़े स्टेडियम के दो मैदानकर्मी और एक प्लंबर की रिपोर्ट पॉजिटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Toi
वानखेड़े स्टेडियम के दो मैदानकर्मी और एक प्लंबर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। कुछ दिन पहले ही वानखेड़े स्टेडियम के 10 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब मैदान के स्टाफ यात्रा नहीं करेंगे और स्टेडियम में ही रहेंगे । आईपीएल को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब टूर्नामेंट खत्म होते तक सभी ग्राउंडस्टाफ वहीं रहेंगे।
