किस वजह से स्प्रिंटर दुती चंद बेचना चाहती हैं अपनी बीएमडब्ल्यू कार? जानिए पूरी वजह
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
कोविड 19 का खेलों और स्पॉन्सर्स पर बुरा प्रभाव पड़ा है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को स्पॉन्सर्स ढूंढने में परेशानी आ रही है। इसकी वजह से देश की सबसे तेज महिला स्प्रिंटर दुती चंद ने टोक्यो ओलिंपिक की ट्रेनिंग का खर्चा निकालने के इरादे से अपनी 2015 बीएमडब्ल्यू थ्री सीरीज कार बेचना का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने फेसबुक पर इसकी पोस्ट डाली थी लेकिन बाद में पोस्ट डिलीट भी कर दी।
