कोरोनावायरस: चीन की जगह जॉर्डन को मिली टोक्यो ओलिंपिक के बॉक्सिंग क्वालिफायर मैच की मेजबानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलिंपिक गेम्स के बॉक्सिंग क्वालिफायर मुकाबले चीन में होते, लेकिन कोरोनावायरस के कारण चीन से इसकी मेजबानी छीनकर जॉर्डन को दी गई। IOC की BTF ने इसकी घोषणा की। एशियन/ओशियाना क्वालिफाइंग इवेंट अब जॉर्डन की राजधानी अम्मान में 3-11 मार्च तक होंगे। पहले मुकाबले चीन के वुहान में 3-14 फरवरी तक होते। BTF और COC के संयुक्त फैसले के बाद कोरोनावायरस के कारण इवेंट को वहां से हटाया गया।
