कोरोनावायरस की वजह से नहीं रद्द होगा टोक्यो ओलंपिक, मई से मिलने लगेंगे टिकट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोनावायरस की वजह से टोक्यो ओलंपिक रद्द करने की खबरों पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने विराम लगा दिया है। गुरुवार को आईओसी के प्रमुख योशिरो मोरी ने कहा कि यह सबसे बड़ा इवेंट है, जो अपने समय पर ही होगा। साथ ही उन्होंने कहा- मई के दूसरे हफ्ते से ओलंपिक के टिकटों की बिक्री ऑनलाइन शुरू की जा सकती है। इस साल ओलंपिक 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होंगे।
