बांग्लादेश से मैच ड्रॉ रहने पर कप्तान सुनील छेत्री ने फैंस से मांगी माफी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AP
भारत-बांग्लादेश के बीच कोलकाता में मंगलवार को खेला गया फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा। भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने मैच के बाद ट्वीट किया- हम उस तरह का प्रदर्शन नहीं दिखा सके, जैसा सॉल्ट लेक में दर्शकों का उत्साह था। ड्रेसिंग रूम इससे बहुत निराश है। हमने मौकों को नहीं भुनाया, लेकिन ये मैदान और स्टैंड में चलता रहता है। हम प्रयास करते रहेंगे।
