टी-20 विश्व कप: कार्लोस ब्रैथवेट करेंगे वर्चुअल ट्रॉफी टूर की शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
17 अक्टूबर से शुरू होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल टी-20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हुआ। इस बार विश्व कप का आयोजन ओमान और यूएई में आयोजित होगा। आईसीसी ने कहा कि विश्व कप से पहले एक वर्चुअल ट्रॉफी टूर संचालित किया जाएगा। इस ट्रॉफी टूर की शुरुआत पिछले पुरुष टी-20 विश्व कप के स्टार कार्लोस ब्रैथवेट करेंगे। दरअसल, कोविड-19 महामारी के कारण ये वैश्विक ट्रॉफी टूर संभव नहीं था।
