मणिपुर में जल्द बनेगा देश का पहला खेल विश्वविद्यालय
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Zee Business
मणिपुर में बहुत जल्द देश का पहला खेल विश्वविद्यालय बनाया जायेगा. जिसको लेकर राज्य सरकार ने जमीन भी दे दी है. बुधवार को हुई केबिनेट की बैठक में जल्द से जल्द इसे खोलने के निर्देश जारी हुए. 325 एकड़ में बनने वाले इस विश्वविद्यालय के लिए केंद्र की तरफ 524 करोड़ रुपये मंजूर कर दिये है. इसे खोलने के लिए सरकार बहुत जल्द अध्यादेश भी लायेगी. जो लोग खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते है उनके लिए ये एक अच्छी खबर है