कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार की मदद करेंगे गांगुली, 50 लाख रुपये के चावल करेंगे दान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूरे देश में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। ऐसे मुश्किल वक्त में क्रिकेट जगत सरकार का हाथ बटाने के लिए आगे आया है। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बंगाल पीड़ितों को मुफ्त में 50 लाख रुपये के चावल बांटने का ऐलान किया है। साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ ने कोरोना से लड़ने के लिए 25 लाख रुपए दान करने का ऐलान किया है। जबकि अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
