सीपीएल 2020 जमैका तलावाज के साथ मेरा आखिरी सीजन होगा : आंद्रे रसेल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने हालिया एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका तलावाज के साथ उनका ये आखिरी सीजन होगा। हाल ही में क्रिस गेल को जमैका तलावाज से रिलीज कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने टीम के कोच राम नरेश सरवन पर जमकर निशाना साधा था। वहीं रसेल ने अब अपने इस बयान से सबको चौंका दिया है।