कोरोना संकटकाल के बीच इस महीने के अंत में ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इस महीने के अंत में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया टीमों की सत्र पूर्व ट्रेनिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया नए ट्रेनिंग नियम भी बना रहा है। बता दें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने मुख्य मेडिकल अधिकारी डॉ जॉन आर्चर्ड और खेल विज्ञान एवं खेल मेडिसन प्रमुख एलेक्स कोंटूरिस की निगरानी में ट्रेनिंग शुरू करने की रणनीति बना रहा है।
