117 दिन बाद आज से हो रही है क्रिकेट की वापसी, 46 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना के चलते 15 मार्च 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ठप है। लेकिन आज से इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच जैव सुरक्षित वातावरण में खाली स्टेडियमों में क्रिकेट की शुरुआत हो रही है। सीमित ओवरों की क्रिकेट के चलन के बाद पिछले 46 सालों में पहला अवसर होगा, जब 100 से भी अधिक दिनों तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ। साउथेम्पटन में ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 3 बजे से होगा।
