संकट में मदद: क्रिकेटर फाउंडेशन ने 20 रिटायर्ड अंपायरों के खाते में जमा किए कुल 4 लाख रुपए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
क्रिकेटर फाउंडेशन ने 20 रिटायर्ड अंपायरों की मदद का फैसला किया। चेयरमैन माकरंड वायंगंकर ने कहा, 'इस मौजूदा कठिन समय में ट्रस्ट ने 20 सेवानिवृत्त अंपायरों के परेशानियों के बोझ को कम करने के लिए इन्हें चार लाख रुपये की मदद करने का फैसला किया। लाभार्थी अंपायरों ने मुश्किल समय में की गई मदद के लिए ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। हर अंपायर को 20,000 रुपये मिल गए हैं।'
