हाईप्रोफाइल ड्रामे के बाद क्रिकेटर शमी की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाद में रिहा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार रात से एक बार फिर क्रिकेटर मोहम्मद शमी के घर में हाई प्रोफाइल ड्रामा शुरु हो गया है. दरअसल क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां को अमरोहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि हसीन जहां अपनी बच्ची के साथ सहसपुर गांव यानि शमी के पैतृक घर पहुंची और वहां पर जमकर हंगामा किया. इसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया. हांलाकि उन्हें रिहा कर दिया गया है.
