क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा मुंबई के क्लब में हुई छापेमारी में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
क्रिकेटर सुरेश रैना और गायक गुरु रंधावा को मुंबई एयरपोर्ट के पास मुंबई ड्रैगनफ्लाई क्लब में छापे के बाद गिरफ्तार किया गया। बाद में दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। कोरोना नियमों के उल्लंघन के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई थी। छापे में कुल 34 लोग गिरफ्तार हुए, जिसमें मुंबई क्लब के सात कर्मचारी भी शामिल थे। इनके खिलाफ धारा 188, 269 और 34 में मामला दर्ज हुआ।
