700 गोल करने वाले दुनिया के 6वें फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूरो कप 2020 के क्वालिफायर मुकाबले में सोमवार को यूक्रेन ने पुर्तगाल को 2-1 से हरा दिया। लेकिन पुर्तगाल के लिए एकमात्र गोल करने वाले फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस गोल के साथ एक रिकॉर्ड भी बना डाला। रोनाल्डो दुनिया के 6वें ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने 700 गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। चेक रिपब्लिक के पूर्व फुटबॉलर जोसेफ बाइकन 805 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं।
