कोरोना से ठीक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 19 दिन बाद निगेटिव आई रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें वह 13 अक्टूबर को कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। नेशंस लीग में फ्रांस के खिलाफ मुकाबले के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन के लिए लिस्बन से तुरीन लौटना पड़ा था। हालांकि अब रोनाल्डो स्वस्थ्य हो गए हैं और फिर से मैदान में लौटने को तैयार हैं।