टैक्स चोरी पर रोनाल्डो को मिली 23 महीने की सजा, जेल से बचने के लिए भरेंगे इतने करोड़!
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मंगलवार को स्पेन कोर्ट ने पुर्तगाल और जुवेंटस के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टैक्स चोरी के मामले में 18.8 मिलियन यूरो यानि 152 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.वहीं स्पेन के कानून के अनुसार रोनाल्डो ने 23 महीने की जेल की सजा के बजाय जुर्माना चुकाना कबूल किया है.फुटबॉलर पर सुनवाई के दौरान साल 2011 से 2014 के बीच करीब 14.7 मिलियन यूरो की टैक्स चोरी करने, फर्जी कंपनियां बनाने और अपनी फोटोज़ से मोटी कमाई को छिपाने का आरोप लगाया गया.
