विश्व कप से बाहर हुए डेल, इस खिलाड़ी को मिला मौका
Shortpedia
Content Team
Image Credit: twitter
पांच जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन विश्व कप 2019 से बाहर हो गए हैं। उन्हें कंधे की चोट के कारण विश्व कप से बाहर होना पड़ा। अफ्रीकी टीम ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी। डेल के स्थान पर ब्यूरेन हेंड्रिक्स को मौका दिया गया है। गौरतलब है कि डेल ने दो अंतरराष्ट्रीय वनडे खेले हैं।