8 फेरे लेकर इस पहलवान से रचाई 'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट ने शादी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
दंगल गर्ल बबीता फोगाट बीती शाम 8 फेरे लेकर पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंधी। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया। शादी में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी शामिल हुए। बता दें सबसे पहले बबीता और विवेक की मुलाकात दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी।
