दंगल गर्ल गीता फोगाट के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Twitter
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट ने बेटे को जन्म दिया है. ट्वीटर पर दंगल गर्ल ने अपने बेटे और पति पवन के साथ फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा कि बेटा तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है. हम अब प्यार में है. साथ ही उन्होंने लोगों से बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद भी मांगा. बता दें कि गीता ने 20 नवंबर 2016 को रेसलर पवन कुमार से शादी की थी.
