पीसीबी पर हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने साधा निशाना, बोले अकमल को दिया गया वापसी का मौका
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पीसीबी पर लगातार आरोप लगाने वाले पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने एक बार फिर निशाना साधा है। कनेरिया ने कहा कि पीसीबी का रवैया बाकी खिलाड़ियों के साथ बहुत अच्छा है लेकिन जब मेरी बात आती है तो उनका व्यवहार बदल जाता है। मुझे इस बात का काफी दुख है। आगे कहा कि उस वक्त भ्रष्ट्राचार में जीरो टोलरेंस की नीति की बात करके उमर अकमल का बैन आधा कर दिया गया था।
