भेदभाव को लेकर बोले दानिश कनेरिया, अगर क्रिकेटर्स के बता दिए नाम तो बेइज्जत हो जाएगा पाक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाक टीम में हिंदू खिलाड़ी दानिश कनेरिया से भेदभाव का मुद्दा शांत नहीं हो रहा है. इस बीच दानिश ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि अगर मैं उन प्लेयर्स के नाम बता दूं तो दुनिया में पाकिस्तान की छवि खराब होगी. जो लोग कह रहे हैं कि मैंने यह सस्ती प्रसिद्धि के लिए और अपने यूट्यूब चैनल के लिए किया है, जो ऐसा कह रहे हैं, उन्होंने ही मेरे हाथ-पैर काट दिए और रोजी-रोटी छीन ली.
