कोरोना की वजह से फ्रेंच और यूएस ओपन की तारीखों में हो सकता है टकराव
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
24 मई को शुरू होने वाला फ्रेंच ओपन एक बार फिर स्थगित किया जा सकता है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से साल का दूसरा ग्रैंडस्लैम अब अक्टूबर के पहले हफ्ते तक टाला जा सकता है। वहीं खबर है कि यूएस ओपन भी 24 अगस्त से बढ़कर 13 सितंबर होने की संभावना है। ऐसे में दोनों टूर्नामेंट के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।
