नेपाल क्रिकेट टीम के हेड कोच बने डेव वॉटमोर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका को 1996 में वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेट टीम बनाने वाले डेव व्हाटमोर को नेपाल क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले डेव व्हाटमोर भारत की प्रथम श्रेणी टीम बड़ौदा के कोच का पद संभालने वाले थे लेकिन बीसीसीआइ ने कोविड-19 के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया के तहत राज्यों से कहा कि वे किसी वरिष्ठ नागरिक को सहयोगी स्टाफ में शामिल करने से बचें।
