डेविड परवयन ने 18वां जिब्राल्टर चेस मास्टर्स खिताब जीता, महिलाओं में टैन जोंगयी जीतीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Chess
रूस के डेविड परवयन ने 18वां जिब्राल्टर चेस मास्टर्स खिताब जीता। उन्होंने टाई-ब्रैक में हमवतन एंड्री इसिपेनको और चीन के वांगो हऊ को हराया। इनके अलावा 7 खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में ड्रॉ खेला, जिसमें आर प्रागनानांधा समेत 4 भारतीय भी शामिल रहे। डेविड को 28 लाख रुपए बतौर ईनाम राशि मिली। महिला वर्ग में डिफेंडिंग चैम्पियन चीन की टैन जोंगयी जीतीं। उन्हें बतौर ईनाम राशि 19 लाख रुपए मिले।
