डेविड वॉर्नर डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन तिहरा शतक जड़ा। अजहर अली के बाद वॉर्नर डे-नाइट टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। ये वॉर्नर का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर है। वॉर्नर तिहरा शतक जड़ने वाले 7वें ऑस्ट्रेलियन बने। इससे पहले वॉर्नर का टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 253 रन था। बता दें ब्रैडमैन ने भी 88 साल पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 299 रन बनाए थे।
