टी-20 से सन्यास ले सकते हैं डेविड वार्नर, जल्द करने वाले हैं ऐलान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट अवॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर, एलन बॉर्डर मेडल हासिल करने के बाद रो पड़े। इस दौरान उन्होंने कहा वह टेस्ट और वन-डे करियर को विस्तार देने और अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए अगले कुछ साल में टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। उन्हें वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर चुना गया है। एलन बॉर्डर मेडल, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का सबसे बड़ा सम्मान है।