वार्नर की थ्रो से बाल-बाल बचे धवल कुलकर्णी, सचिन ने फिर की हेलमेट की वकालत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मुंबई और हैदराबाद के मैच में धवल कुलकर्णी जब पारी की आखिरी गेंद पर दूसरे रन के लिए दौड़ रहे थे, तब डेविड वॉर्नर का थ्रो कुलकर्णी के हेलमेट के पीछे लगा। सचिन ने घटना का वीडियो ट्वीट करके लिखा, 'एक और उदाहरण कि हेलमेट पहनना अनिवार्य होना चाहिए। ईश्वर का शुक्र है कि मेरे दोस्त धवल कुलकर्णी ने हेलमेट पहन रखा था।' सचिन पहले भी हेलमेट की वकालत कर चुके हैं।
