डीडीसीए लोकपाल प्रधानमंत्री राहत कोष में देंगे 51 लाख रुपए, युवराज ने की अफरीदी की संस्था की मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना को लेकर जारी लड़ाई में डीडीसीए लोकपाल दीपक वर्मा प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 लाख देंगे। राष्ट्रीय खेल महासंघों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 29.5 लाख का योगदान दिया। भारतीय फुटबॉलर प्रीतम कोटल ने बंगाल राहत कोष में 50,000 दिए। युवराज सिंह ने शाहिद अफरीदी की संस्था की मदद की, जो पाकिस्तान में जरूरतमंदों के लिए काम करती है। इसके अलावा भी खेल जगत से मदद हो रही है।
