जीएसटी मानदंडों का उल्लंघन करने के चलते जेल पहुंचे डीडीसीए सचिव विनोद तिहारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
डीडीसीए सचिव विनोद तिहारा कथित रूप से जीएसटी मानदंडों का पालन ना करने के कारण फिलहाल जेल में है। अटकलें थी कि कोरोना लक्षणों के चलते तिहारा सेल्फ-आइसोलेशन में है। उनसे कोई भी संपर्क नहीं कर पा रहा था। 17 मार्च को डीआरआई की नोएडा शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि उन पर उल्लंघन का जो आरोप लगा है, वह किस तरह का है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है।
