रैंकिंग राउंड में 9वें स्थान पर रहीं दीपिका कुमारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sportstar
आज से टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत हो गई। भारत से 127 एथलीट्स ओलंपिक में 18 खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में अपने अभियान की शुरुआत आर्चरी यानी तीरंदाजी से की। पहले दिन युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में स्टार तीरंदाज और पदक उम्मीद दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग राउंड में नौवें स्थान पर रहीं। दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी ने 663 स्कोर किया।
