दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, चुनिंदा फैंस रहे मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आईपीएल के 15वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने नई जर्सी लॉन्च की। अरुण जेटली स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में कुछ चुनिंदा फैंस भी पहुंचे। जर्सी लाल और ब्लू का मिश्रण है। जहां लाल टीम के ऑन-फील्ड साहस का प्रतीक है, वहीं ब्लू संतुलन और संयम का प्रतीक है। लोगो में बाघ की आकर्षक फोटो दिखेगी। टीम के ट्विटर हैंडल पर जर्सी के बारे में अपडेट शेयर किया गया है।
