दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर, अक्षर पटेल हुए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल सीजन 14 की शुरूआत के एक हफ्ते पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा। टीम के तेज गेंदबाज अक्षर पटेल कोरोना संक्रमित हुए। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल अक्षर आइसोलेट हैं। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नीतिश राणा कोरोना संक्रमित हुए। 22 मार्च को संक्रमित होने के बाद गुरुवार को वो निगेटिव रहे। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में 8 कर्मचारी संक्रमित मिले।
