मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, खोला खाता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत हासिल की। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। मुंबई ने 4 विकेट खोकर आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। वहीं, दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 54 और डेविड वॉर्नर ने 51 रन की पारी खेली।
