x

5 खिलाड़ियों को खरीदने के बाद दिल्ली की टीम के 25 खिलाड़ी पूरे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: NDTV sports

कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के अधिकतम 25 खिलाड़ी पूरे हुए। टीम में 8 विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वॉर्नर, राइली रूसो, मिचल मार्श, रोवमन पॉवल, फिल सॉल्ट, ऑनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिज़ुर रहमान और लुंगी एनगिडी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में सिर्फ 5 खिलाड़ियों को खरीदा। दिल्ली ने बीते महीने 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया और 5 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया।