पदक से चूकने के बावजूद पीएम ने महिला हॉकी टीम के जज्बे को सराहा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहली बार गोल्ड जीतने का सपना दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने बुधवार को सेमीफाइनल में 2-1 से जीत के साथ तोड़ दिया है। हालांकि, पूरा देश उनके ओलंपिक में इतना आगे बढ़ने के लिए सराहना कर रहा है। आपको बता दें कि इस हार के बावजूद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला हॉकी टीम की तारीफ की है।
