ढाका इंटरनेशनल की स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज प्रगति को हुआ ब्रेन हेमरेज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ढाका अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की 16 वर्षीय तीरंदाज प्रगति को मंगलवार रात ब्रेन हेमरेज हुआ है। उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां वह अभी भी बेहोशी की हालत में हैं। उन्होंने व्यक्गित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ दो रजत पदक भी जीते। प्रगति खेलो इंडिया का भी हिस्सा रहीं। वे विश्व युथ आर्चरी चैंपियनशिप में भी खेल चुकी हैं।