आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने धोनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। 194 मैचों के साथ धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी सुरेश रैना को पछाड़ा। रैना ने 193 मैच खेले थे। दूसरी तरफ धोनी ने आईपीएल में अपने 4500 रन पूरे किए। वे इस आंकड़े को छूने वाले सातवें खिलाड़ी बने। धोनी ने आईपीएल में अपने 300 चौके भी पूरे किए।
