धोनी ने गाया जब कोई बात बिगड़ जाए, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद से नहीं खेल रहे हैं। अब धोनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फिल्म जुर्म का गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए गाते दिखे। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कब वापसी करेंगे, या फिर संन्यास की घोषणा कर देंगे, ये सवाल इन दिनों सुर्खियों में है।
