धोनी गुजरात के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे, घुटने में चोट लगने के बाद संशय था
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV Sports
चेन्नई सुपर किंग्स ने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को IPL का पहला मैच खेलेंगे। धोनी के खेलने पर संशय इसलिए उठ रहा था, क्योंकि प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी को बाएं घुटने में चोट लगी थी। इसके बाद वे प्रैक्टिस सेशन में भी काफी बाद में बैटिंग करने के लिए आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा ही नहीं लिया था।
