15 साल पहले आज ही के दिन पहली बार गरजा था धोनी का बल्ला, जब तूफान में उड़ गया था पाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
15 साल पहले आज ही के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार पारी खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक जमाई थी। आज ही के दिन 5 अप्रैल 2005 को धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गए वनडे मैच में तीसरे नंबर पर उतरकर 123 गेंदों पर 148 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। भारतीय टीम ने मैच जीता और धोनी ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
