धोनी का बड़ा फैसला- अगले 2 महीने टीम इंडिया नहीं, सैनिकों के साथ रहेंगे
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास और वेस्टइंडीज दौरे पर न जाने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। 38 वर्षीय धोनी ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वह फिलहाल दो महीने किसी भी तरह की क्रिकेट के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। धोनी अगले 2 महीनों के लिए पैरा सैन्य रेजिमेंट में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि टीम इंडिया तीन अगस्त से वेस्टइंडीज दौरा शुरू करने वाली है।
