राजस्थान के ध्रुव ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैडल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान में हनुमानगढ़ के ध्रुव वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर घरवालों का नाम रोशन किया। नेपाल के पोखरा रंगशाला स्टेडियम में जारी इंडो नेपाल गोल्डन कप यूथ रूरल गेम में 14 वर्षीय ध्रुव ने गोला फेंक प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्ड मैडल जीता। जिसके बाद खबर मिलते ही ध्रुव के घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।