पाकिस्तान दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाए जाएंगे डिकॉक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। क्विंटन डिकॉक की अगुवाई में टीम को पहले टेस्ट में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इस बीच टीम के कोच मार्क बाउचर ने बताया है कि डिकॉक को पाकिस्तान दौरे के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी से हटा दिया जाएगा। बता दें कि डिकॉक तीनों प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी करते हैं।