दिनेश कार्तिक ने चुनी ऑल-टाइम आईपीएल XI टीम, विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिनेश कार्तिक ने अपनी ऑल-टाइम आईपीएल XI की घोषणा की है। दिनेश कार्तिक की इस टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल है, लेकिन उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल नहीं किया है। दिनेश कार्तिक की इस टीम में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कार्तिक ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में वीरेंदर सहवाग और गौतम गंभीर को जगह दी है।